फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेड़ काटने से रोकने पर दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जारचा कोतवाली क्षेत्र के नंगला चमरू गांव की वारदात, चार नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के नंगला चमरू गांव में शीशम का पेड़ काट रहे लोगों को रोकने पर दो भाइयों पर धारदार हथियार से सिर पर प्रहार किया गया। साथ ही पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। मामले में चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के धनपुरा निवासी अशोक कुमार का खेत नंगला चमरू में है। उनके खेत पर लगे शीशम के पेड़ को सचिन, अनुज, विपिन व मोहित काट रहे थे। जब चचेरे भाई दीपक ने उन्हें रोका तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। शोर सुनकर पहुंचे सुनील कुमार पर भी हमला किया गया, जिससे उनके सिर व कान जख्मी हो गए। दोनों फिलहाल अस्पताल में इलाजरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें