फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंद्रह सेक्टरों में आज 12 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्युत सुधार कार्यों का हवाला देते हुए तीन क्षेत्रों में कटौती की सूचना निगम ने की जारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के करीब 15 सेक्टरों में रविवार को बिजली कटौती होगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की ओर से विद्युत सुधार कार्यों के चलते कटौती की सूचना जारी की गई है। रविवार को होजरी काम्प्लेक्स के ब्लाक-ई में 33/11 केवी उपकेंद्र वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) लगाया जाएगा। इससे संबंधित उपकेंद्र से निकलने वाली सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरी तरह बाधित रहेगी। इससे होजरी काम्प्लेक्स के ब्लाक-ई व बी प्रभावित होंगे। सेक्टर-83 स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर 11 केवी क्षतिग्रस्त वीसीबी को बदलने का कार्य होगा। इससे सेक्टर 83, 85, 90, 138, 140 व 140ए में सुबह छह से शाम छह बजे तक करीब 12 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सेक्टर-129 के 220 केवी उपकेंद्र से निकलने वाली 33 केवी फीडर संख्या-13 की लाइन पर आने वाले पेड़ों की टहनियों की कटाई छटाई का कार्य निगम की ओर होगा। इससे सुबह 10 से शाम 4 बजे तक एडवांट व संजीवनी, सेक्टर-142 में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। निगम के अधिकारियों ने लोगों से पावर बैकअप बनाए रखने और जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें