ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू -3 में स्थित पार्क के झूले टूटे हुए है। स्रोत निवासी
- जू-3 पार्क में महीनों से नहीं हुई मरम्मत, खेल उपकरण दुरुस्त कराने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर जू-3 स्थित पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले टूटे पड़े हैं। ऐसे में खेलने की उम्मीद लेकर आने वाले बच्चों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण पार्क की खेल सुविधाएं बदहाल हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर खेल व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
निवासियों के अनुसार पार्क सुबह और शाम टहलने वालों के साथ-साथ बच्चों का भी प्रमुख आकर्षण है। लेकिन झूले टूट जाने से बच्चे केवल पार्क में घूमकर लौट जाते हैं। कई अभिभावकों ने बताया कि क्षतिग्रस्त झूलों के कारण बच्चों के घायल होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में अभिभावक उन्हें झूलों का इस्तेमाल नहीं करने देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पार्क की नियमित देखरेख और समय-समय पर मरम्मत कराई जाए तो यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द झूलों की मरम्मत कराने और अन्य खेल उपकरणों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
लोगों की राय-
टूटे झूलों के कारण बच्चे खेल नहीं पा रहे, इन्हें जल्द ठीक कराया जाए। -शेर पाल सिंह
पार्क की सुविधाएं दुरुस्त हों ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें। -देवेंद्र भाटी
नियमित रखरखाव से पार्क की सुविधाएं लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगी। -पंकज शर्मा
झूले ठीक होंगे तभी बच्चों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौटेगी। -हरकेश सिंह
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जू -3 में स्थित पार्क के झूले टूटे हुए है। स्रोत निवासी