फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के स्वागत में टूटे सामाजिक दूरी के नियम, पुलिस की मौजूदगी में जुटी भारी भीड़

Tue, 20 Jul 2021 11:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं में भरपूर जोश है। पूरे प्रदेश के युवाओं ने यह ठान लिया है कि योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री के पद पर बिठाना है।
विज्ञापन
स्वागत में टूटे सामाजिक दूरी के नियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। मंगलवार को अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट मेट्रो स्टेशन के नीचे भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान कोविड-19 के नियमों को ताक पर रख दिया गया। जिले में धारा-144 लागू होने के बाद भी भारी संख्या में भीड़ जुटाई गई। दूसरी तरफ, नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अबकी बार 350 पार।   
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं में भरपूर जोश है। पूरे प्रदेश के युवाओं ने यह ठान लिया है कि योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री के पद पर बिठाना है। 

प्रांशु दत्त ने युवाओं के उत्साह और मनोबल को बढ़ाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर तीखे हमले किए। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने कहा कि आज का युवा भारत का भविष्य है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल, प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम आदि पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ,  यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो सुखविंदर सोम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख की अभूतपूर्व जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जेवर में बनने जा रहा एयरपोर्ट क्षेत्र को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भीड़ के फोटो देख पुलिस ने सामाजिक दूरी के पालन को कहा
कार्यक्रम में जुटी भीड़ देखकर ऐसा लग रहा था कि कोरोना का अब कोई डर नहीं है। दो गज की दूरी को भूल कार्यकर्ता काफी देर तक कार्यक्रम में डटे रहे। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने और उनके साथ सेल्फी के लिए कार्यकर्ता जुटे रहे।

स्वागत समारोह का आयोजन बड़े स्तर पर किया गया था, लेकिन पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे थे। सोशल मीडिया पर भीड़ का फोटो व वीडियो वायरल होने पुलिस अधिकारी हरकत में आए। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें