फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारात घर के पास टूटे नाले से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नाले से निकल रही बदबू से क्षेत्र में रहना मुश्किल

ग्रेटर नोएडा । सेक्टर डेल्टा-1 स्थित बारात घर के पास लंबे समय से नाला टूटा है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। नाला टूटने से निकल रही बदबू से क्षेत्र में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बरकरार है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द मरम्मत नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने मामले में प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने और नाले की मरम्मत कराने क मांग की है।
विज्ञापन

कोट

कई महीनों से नाला टूटा है, जिसके कारण बदबू से हाल बेहाल है। सोमवार को बछड़ा नाले में गिर गया था। -विजय ठाकुर, निवासी

टूटे नाले से डर बना रहता है। रात में कम रोशनी से स्थिति और भी खराब हो जाती है। हादसे का डर रहता है। -पंकज नागर, निवासी

शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बदबू और गंदगी से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। संजीव कुमार, निवासी

विभाग से मांग है कि स्थल निरीक्षण कर समस्या का निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों का डर खत्म हो। प्रमोद भाटी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें