फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर परिवार को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
पीड़ित रामेश्वर - फोटो : Mewat
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर परिवार को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

नूंह। बाजड़का स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूर और उसके परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करने और सामान छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मंगलवार को उपायुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर आया है। उपायुक्त से परिवार को छुड़वाने और मेहनताना दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित रामेश्वर पुत्र नैनसिंह निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह करीब ढाई महीने पूर्व अपनी पत्नी व 3 बच्चों के साथ क्षेत्र में मजदूरी करने आया था। नूंह खंड के गांव बाजड़का स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। उसने करीब 50 हजार ईंटों की थपाई के बाद जब अपनी मजदूरी के बकाया 18500 रुपये मांगे तो ठेकेदार व उसके पुत्र ने कई दिनों तक उसे और उसके परिवार को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान मारपीट की गई। वह शौच के बहाने वहां से भाग निकला। पीड़ित का कहना है कि उसका परिवार अब भी बंधक है। वहीं उपायुक्त ने पीड़ित को उचित न्याय दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें