बकाएदारों के नाम अब सार्वजनिक करेगा बिजली विभाग
रबूपुरा (संवाद)। बिजली विभाग 20 हजार रुपये से ऊपर के सभी बकाएदारों के नाम अब सार्वजनिक करेगा। घर और दुकानों पर नोटिस चस्पा करने के अलावा अखबारों में विज्ञापन छपवाकर नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। साथ ही रिकवरी नोटिस भी जारी करने की योजना है। रबूपुरा क्षेत्र में विद्युत विभाग के करीब चौदह हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। करीब पांच हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर 20 हजार से अधिक रुपये बकाया है। ये कई महीनों से बकाया नहीं चुका रहे हैं। अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार सिंह ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जेई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 20 हजार और उससे अधिक के बकाएदारों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी होंगे।