फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांसों पर संकट बरकरार, एक्यूआई 386 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कई इलाकों में 400 को पार कर गया वायु गुणवत्ता सूचकांक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। इस दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 दर्ज किया गया। हालांकि, इसमें शुक्रवार की तुलना में एक सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कई इलाकों में एक्यूआई में 400 को पार कर गया।
विज्ञापन



एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 418 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी है। गुरुग्राम में 304, गाजियाबाद में 392 और नोएडा में 397 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 263 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार को हवा गंभीर श्रेणी में रह सकती है।
विज्ञापन

कुछ इलाकों में एक्यूआई
बवाना - 443
वजीरपुर - 442

नरेला - 426

रोहिणी - 425

जहांगीरपुरी - 424

चांदनी चौक - 422

आनंद विहार - 421
मंदिर मार्ग - 421

आईटीओ - 418

अशोक विहार - 417

सोनिया विहार - 414
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें