फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक रुपये में होगी ब्रेस्ट से संबंधित गांठों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रुपये में होगी ब्रेस्ट से संबंधित गांठों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन

-अस्पताल प्रबंधन ने मुंबई की समयक कलेक्टिव गुड्स फाउंडेशन के साथ समझौता किया
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में आने वाली महिलाएं एक रुपये में ब्रेस्ट से संबंधित गांठों की जांच करवा सकेंगी। जिला अस्पताल में जल्द ही इसकी सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने मुंबई की समयक कलेक्टिव गुड्स फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। फाउंडेशन के सहयोग से दो विशेषज्ञों की टीम अगले सप्ताह से महिलाओं की जांच करेगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम इस निशुल्क स्क्रीनिंग सेंटर का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती रोकथाम के लिए बड़ी सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। मुंबई से अत्याधुनिक स्क्रीनिंग मशीन अस्पताल में आ चुकी है। महिला मरीजों को भूतल पर ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवा देने के लिए ओपीडी बनाई जा रही है। मशीन इंस्टॉलेशन का काम भी अगले तीन-चार दिनों में पूरा हो जाएगा। बताया कि अत्याधुनिक मशीन से महिला मरीजों में बन रही गांठों की स्क्रीनिंग कर समय पर उसे कैंसर बनने से रोका जा सकता है। अभी तक महिलाओं को स्क्रीनिंग के लिए निजी अस्पताल या फिर दिल्ली के चक्कर काटकर जेब ढीली करनी पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें घर के नजदीक ही यह सुविधा मिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें