फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में ब्रजेश पाठक: बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का किया उद्घाटन, धुरंधर 2 फिल्म पर कही ये बड़ी बात

Tue, 24 Mar 2026 09:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

नोएडा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का उद्घाटन किया और कहा कि इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने धुरंधर-2 विवाद पर सपा पर निशाना साधा और छात्रों को तनाव मुक्त रहकर ज्ञान आधारित शिक्षा अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा केयर-हेल्थसिटी में उत्तर भारत के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर का उद्घाटन किया। 25 बेड के इस यूनिट के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि अब आसपास के जिलों के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ब्लड कैंसर के इलाज में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की अहम भूमिका होती है। उन्होंने निजी अस्पतालों से गरीब मरीजों के उपचार में सहयोग करने की अपील भी की।

विज्ञापन


धुरंधर-2 को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी की मानसिकता देश के संस्कारों को नहीं रोक सकती। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को यदि फिल्मों के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है, तो उसका स्वागत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा के चार कार्यकाल देख चुकी है।

उन्होंने कहा कि नोएडा में पहले हर गली और मोहल्ले में ‘मिनी सीएम’ हुआ करते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। प्रदेश में पहले गुंडों और माफिया का राज था, जिसे समाप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि एशिया के सबसे बड़े नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होने वाला है, जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और क्षेत्र के साथ प्रदेश का विकास तेज होगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य है और मरीज को भगवान मानकर सेवा करनी चाहिए। उन्होंने मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तनाव लेने के बजाय काम पर ध्यान दें। रटकर नहीं, बल्कि समझकर पढ़ाई करें और ज्ञान को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में कई विचार आते हैं, लेकिन हमें केवल उपयोगी विचारों का अनुसरण करना चाहिए। छात्रों को नौकरी पाने के बजाय रोजगार देने वाला बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा कमजोर नहीं होता, उसे सिर्फ सही अवसर और मार्गदर्शन की जरूरत होती है। इस मौके पर शारदा ग्रुप के चेयरमैन पीके गुप्ता, वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें