-अभी शहर में 20 यूजीआर (भूमिगत जलाशय) से होती है पानी की आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में 19 नये भूमिगत जलाशयों (यूजीआर) की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे शहर में जलापूर्ति बेहतर होगी। नये यूजीआर का निर्माण ओवरहेड टैंक परिसर में किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा में इस वक्त 20 यूजीआर से पानी की आपूर्ति होती है। इसके साथ ही 39 ओवरहेड टैंक हैं, जो शहर की आबादी के हिसाब से काफी नहीं है। इसलिए प्राधिकरण ने जलापूर्ति सिस्टम को विस्तार देने का फैसला किया है। सेक्टरों में पाइपलाइन डाली जा रही है। इनके बनने से गंगाजल भंडारण की क्षमता भी बढ़ेगी। सेक्टर टेकजोन-1, सेक्टर- 2 व 3 और ईटा-2 में चार यूजीआर बनाए जाएंगे। सेक्टर टेकजोन-4 के यूजीआर की क्षमता 10 हजार केएलडी है। वहीं सेक्टर-2 के यूजीआर की क्षमता 6 हजार केएलडी और सेक्टर-3 के यूजीआर की क्षमता 3 हजार केएलडी है। सेक्टर ईटा-1 में निर्माणाधीन यूजीआर की क्षमता 1500 केएलडी है।