राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बढ़ाया कदम
फरीदबाद। शहर के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में शनिवार को हुए जिलास्तरीय अंडर 14 हॉकी ट्रायल में बालक और बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया और अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दोनों ही वर्गों की प्रत्येक टीम से 15-15 खिलाड़यों को चुना गया है। इन खिलाड़ियों के लिए अगले कुछ दिनों में कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 15 से 20 बेहतरीन खिलाड़ियों को राज्य चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
बालक वर्ग में होमर्टन ग्रामर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिसारपुर की टीम रही। बालिका वर्ग में अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरियाला की टीम दूसरे पायदान पर रही। संवाद