फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रीनबेल्ट और पार्क की जमीनों पर कब्जे रोकने के लिए बनेगी बाउंड्रीवॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाली पर संकट खत्म करने के लिए यमुना प्राधिकरण ने शुरू की कवायद
विज्ञापन

लगभग 13 करोड़ रुपये किए जाएंगे पांच सेक्टर्स में खर्च

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के पांच सेक्टर्स में हरियाली को बचाने के लिए पार्क और ग्रीनबेल्ट की जमीनों की यीडा बाउंड्री कराएगा। कब्जों को रोकने के लिए करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ यहां ग्रीनबेल्ट और दूसरी सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर कब्जों की शिकायतें प्राधिकरण के पास पिछले कुछ समय से बढ़ गई हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के नजदीक वाले सेक्टर-28 में इन दिनों निर्माण काफी हो रहे हैं। ऐसे में यहां ग्रीनबेल्ट की जमीनों पर भी कब्जा करने का प्रयास चालू है। इन शिकायतों के सामने आने के बाद अब अधिकारियों ने यहां एफ-1 से 57 तक छोड़ी गई 25 मीटर चौड़ी ग्रीनबेल्ट की बाउंड्री कराने का फैसला लिया है। अगले महीने यहां काम शुरू हो जाएगा। करीब 2.21 करोड़ रुपये यहां प्राधिकरण खर्च करेगा। इसके अलावा सेक्टर-20 में पाॅकेट-बी, पॉकेट-एस में पार्क की जमीन को सुरक्षित करने के लिए पांच करोड़ रुपये बाउंड्रीवाल पर खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-18 में पॉकेट-3डी, पॉकेट-जे में भी पार्कों की बाउंड्रीवॉल बनाने पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सेक्टर-29 और सेक्टर-32 में भी इसी तरह पार्क और ग्रीनबेल्ट को सुरक्षित किए जाने का काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
पानी आपूर्ति की 2400 किलोलीटर क्षमता बढ़ाएगा यीडा
यमुना सिटी के सेक्टर-22ई में पानी की आपूर्ति क्षमता यीडा बढ़ाएगा। इसके लिए 1400 किलोलीटर क्षमता का जहां ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। वहीं, 1000 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय भी बनाए जाने की योजना यमुना सिटी की है। अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्दी ही यहां निर्माण के काम भी शुरू हो जाएंगे। इस काम पर करीब 3.25 करोड़ रुपये यीडा को खर्च करने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें