फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर की दोनों लिफ्ट बंद, हंगामे के बाद एक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में टावर बी-3 के निवासी लिफ्ट की समस्या से परेशान हैं। एक लिफ्ट कई माह से बंद है। जबकि, मंगलवार और बुधवार को दूसरी लिफ्ट भी कई घंटे बंद रही। इस कारण बुजुर्ग और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हंगामा के बाद मेंटेनेंस टीम ने दूसरी लिफ्ट को ठीक कराकर चालू किया। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि टावर बी-3 में दो लिफ्ट हैं। इनमें एक लिफ्ट की क्षमता अधिक लोगों को ले जाने की है। दूसरी की क्षमता कम है। बड़ी लिफ्ट तीन माह से बंद है। बिल्डर से बार-बार मांग की जा रही है, लेकिन लिफ्ट को चालू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

अब दूसरी लिफ्ट भी खराब होने लगी है। मंगलवार को टावर की दूसरी लिफ्ट पांच घंटे बंद रही थी। बुधवार दोपहर में भी दूसरी लिफ्ट करीब दो घंटे बंद रही। एक साथ दोनों लिफ्ट बंद होने से टावर के 90 परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टावर निवासी मयंक ने बताया कि उनकी मां की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। सुबह के समय वो नीचे गई थीं, तभी लिफ्ट बंद हो गई। काफी देर इंतजार किया, लेकिन लिफ्ट शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद वह सीढ़ियों से ऊपर पहुंचीं। उनको ऊपर आने में 30 मिनट लगे। वहीं एक लिफ्ट होने से कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। परेशान होकर निवासियों ने हंगामा किया। इसके बाद मेंटेनेंस टीम ने लिफ्ट को ठीक कराकर शुरू कराया।
कूड़े का निस्तारण न करने पर दो लाख रुपये जुर्माना
ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित श्रीराधा स्काई गार्डन बिल्डर सोसाइटी पर 2.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं करने पर प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर जन स्वास्थ्य विभाग कूड़े के उचित प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगा रहा है। निवासियों की शिकायत पर बुधवार को विभाग की टीम ने सोसाइटी का निरीक्षण किया था। इस दौरान कूड़े के निस्तारण का उचित प्रबंध नहीं मिला। अधिकारियों ने जुर्माने की रकम तय समय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सलिल यादव ने शीघ्र उचित प्रबंध नहीं करने पर जुर्माने की रकम को दोगुना करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें