फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 15 दिन पहले बुकिंग के लिए किताब ली, अब सिलिंडर भी नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा सिलिंडर मिलने में भी लग रहा काफी समय, बुकिंग के लिए छोड़ी किताब एजेंसी से गायब
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एलपीजी सिलिंडर न मिलने से शहरवासी अब भी परेशान हैं। सेक्टर-62 में रहने वाले प्रदीप सहाय ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-23 स्थित एजेंसी पर पंद्रह दिन पहले बुकिंग के लिए किताब छोड़ी थी। तब कहा गया था कि बुकिंग होने पर किताब दे दी जाएगी। अब तक न सिलिंडर मिला और न ही किताब। एजेंसी वाले स्पष्ट जवाब भी नहीं दे रहे हैं।
कई एजेंसियों पर हालात अब भी खराब हैं। सोमवार को भी एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगी रही। सिलिंडर के लिए अब कई दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे लोगों ने आक्रोश भी जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ी निवासी शारदा ने बताया कि सिलिंडर बुक हुए आठ दिन हो गए। मोबाइल पर मैसेज भी आ गया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने एजेंसी संचालक पर आरोप गया कि सिलिंडर कहीं और दे दिया है। वहीं एजेंसी संचालक का कहना है कि मोबाइल पर प्राप्त हुआ मैसेज तकनीकी खराबी से पहुंच रहा है। सिलिंडर बुक होने पर कुछ दिनों के भीतर दे दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें