फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुस्तक हिंदी की गूंज का लोकार्पण

Sun, 26 Oct 2025 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंच पर मौजूद मुख्याति​थि व अति वि​​शिष्ट अति​​थि मेयर कोमल सैनी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। नारी तू कल्याणी समिति द्वारा शनिवार को माॅडल टाउन स्थित कैमलोट विला में टोक्यो जापान से निकलने वाली अंतरराष्ट्रीय पत्रिका हिंदी की गूंज के लिए तीसरे अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रमा शर्मा द्वारा संपादित पुस्तक हिंदी की गूंज का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम की देखरेख प्रधान कंचन सागर ने की।
हिंदी की गूंज पत्रिका की संस्थापक व संरक्षक जापान टोक्यो निवासी डाॅ. रमा शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर कोमल सैनी ने शिरकत की। समिति की प्रधान द्वारा उनका बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि व अतिविशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। हिंदी की गूंज पत्रिका की सभी सदस्याओं ने आए हुए अतिथियों के सम्मान में कविता, गीत, नृत्य, भजन से मनोरंजन कर अपनी प्रसन्नता प्रकट की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डॉ. रमा शर्मा ने कहा कि जब वह पानीपत आती है। उन्हें यहां पूरा मान-सम्मान व प्यार मिलता है। जिसे वह अपने ह्रदय में समेट कर जापान ले जाती है। हिंदी की गूंज पत्रिका में कई प्रकार के तथ्योंं को प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि डाॅ. कंचन सागर उनके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उम्र के इस पड़ाव में भी उनका जोश, कर्मठता, परिश्रम व लगन हम सभी को प्रेरित करता है कि जब लक्ष्य सामने हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। सच में कंचन जी हमारी प्रेरणा हैं।
विज्ञापन

अति विशिष्ठ अतिथि मेयर कोमल सैनी ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है। उन्हें हार्दिक प्रसन्नता है कि इसका परचम विदेशों में लहराने के लिए शहर का भी योगदान अतुल्य है। उन्होंने डॉ. रमा शर्मा द्वारा संपादित पुस्तक हिंदी की गूंज का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर मोनिका सलूजा, ज्योत्स्ना गर्ग, सिमरन गिरधर, सुधा शर्मा, राखी टुटेजा, नीलम मेहता, सरोज आहुजा, डाॅ. वीके भाटिया, रेनू बंसल व कृष्णा सडाना मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें