फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुआ संघर्ष, दोनों पक्षों से पांच घायल, 16 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, 5 घायल, 16 पर केस
विज्ञापन

दनकौर। पीपलका गांव में मंगलवार शाम वॉलीबॉल खेलते समय बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस दौरान 5 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि परिवार के बच्चे मैदान में खेल रहे थे। दूसरे पक्ष की एक कार वहां खड़ी थी। खेलते समय वॉलीबॉल कार के शीशे में लग गया, जिससे शीशा टूट गया। इसी बात को लेकर गुस्साए आरोपी गुट ने उनके घर पहुंचकर परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पथराव कर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। घर से 3 लाख रुपये और आभूषण भी लूट लिए। परिवार के करीब 3 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गौरव, सौरभ, अनिल, सागर और विकास समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे गुट की महिला खुशी का आरोप है कि मंगलवार देर रात उनके घर में घुसकर पड़ोस के गौरव, मनीष, छोटू, कल्लू, सौरभ और विकास समेत दो अन्य अज्ञात ने परिवार के लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनके परिवार के करीब 2 लोग घायल हो गए। प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें