फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर चौक से टकराई बोलेरो, 2 चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
अंबेडकर चौक से टकराई बोलेरो, 2 चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन

नगीना/फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका में बुधवार रात एक बोलरो अंबेडकर चौक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हादसा, दो बाइक सवार युवकों को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतकों की पहचान वकील अहमद (30) व जफरुद्दीन (32) निवासी गांव मिर्जापुर, थाना किशनगढ़ बास जिला अलवर के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई थे।
विज्ञापन

मृतक वकील के भाई इसमाइल ने बताया कि बुधवार को उसके भाई समेत चार लोग बोलेरो गाड़ी से नूंह में रहने वाले रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। देर रात उन्हें पुलिस से हादसे की सूचना मिली। इसमाइल के अनुसार दो बाइक सवार युवकों को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने नलहड़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। गंभीर रूप से घायल साजिद (34) का अलवर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी में सवार चौथे युवक को मामूली खरोंच ही आई हैं। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण राज तंवर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें