फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंग नहर में मिला दो दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहर में नहाने की बात कहकर निकला था

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में दो दिन से लापता युवक(24) का शव शनिवार को ककोड़ क्षेत्र के पास गंग नहर (खेरली नहर) में मिला। दोस्तों के साथ नहर में नहाने की बात कहकर वह घर से निकला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है।
बिलासपुर कस्बे के सिरजेखानी मोहल्ला निवासी रवि ने बताया कि उसका छोटा भाई आकाश चार जून को दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। देर शाम तक नहीं लौटने पर तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम ककोड़ थाना क्षेत्र में नहर में युवक का शव मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की।
विज्ञापन

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि घटनास्थल से युवक का शव घटनास्थल से सात किमी दूर मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें