पांच दिन से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला है। पुलिस ने क्रेन से शव निकालकर परीक्षण के लिए भेजा है। बच्चा 17 फरवरी को मंदिर के पास से लापता हुआ था।
पांच दिन से लापता बच्चे का शव तालाब में मिला। मृतक की पहचान पहचान ईशु (5) इंद्रपाल के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से बच्चे के शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी इन्द्रपाल वर्तमान में चिपियाना बुजुर्ग में एक मंदिर के पास किराये पर रहते हैं। उनका पुत्र ईशू (5) बीते 17 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे एक मंदिर के पास से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस की ओर से बच्चे की तलाश की जा रही थी।