फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: 'क्या एजुकेशन है आपकी, नहीं लगेगी यहां मूर्ति', नायब तहसीलदार का लोगों को समझाते हुए वीडियो वायरल

Mon, 23 Feb 2026 02:25 PM IST
विजय पुंडीर ऋषभ कौशल, अमर उजाला, नोएडा

सार

सोशल मीडिया एक्स हंगामे का एक वीडियो सोशल पोस्ट किया गया है। दावा है कि यह वीडियो सेक्टर 50 स्थित महागुन मैपल का है। हालांकि, यह कब का वीडियो है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
लोगों को समाझाते हुए नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या एजुकेशन है आपकी... नहीं लगेगी यहां मूर्ति। जब सभी की सहमति होगी, तब कुछ होगा, यह लोकतंत्र है। यह बात कहकर दादरी की नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने आसपास खडे एक दर्जन से ज्यादा निवासियों को चुप करा दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया एक्स हंगामे का एक वीडियो सोशल पोस्ट किया गया है। दावा है कि यह वीडियो सेक्टर 50 स्थित महागुन मैपल का है। हालांकि, यह कब का वीडियो है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। वायरल वीडियो में देखा गया कि चबूतरे पर धार्मिक मूर्तियां रखी हुई हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोगों में बहस चल रही है। उसी दौरान एक महिला सभी को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हुए चुप करा देती हैं। इसमें महिला मंदिर की स्थापना को कानूनन तौर पर आदेश लेने के बाद ही स्थापित करने की बात कहती है। 

असल में यह महिला गौतमबुद्ध नगर में दादरी की नायब तहसीलदार प्रज्ञा सिंह हैं, जो स्थानीय थाना पुलिस की ओर से विवाद को शांत करने के आग्रह पर पहुंची थीं। हालांकि, इस मामले को लेकर जब एओए से बात करना का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। एक निवासी ने यह घटना होने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


एसडीएम दादरी अनुज नेहरा ने बताया कि सोसाइटी में निवासियों के बीच किसी बात को लेकर हंगामा हुआ था। स्थानीय थाना पुलिस से इस हंगामे को शांत कराने के लिए आग्रह किया गया था, जिसके बाद मौके पर नायब तहसीलदार पहुंची थीं, जहां उन्हें शांत कराया गया। सेक्टर 49 थाना प्रभारी  ने बताया कि दोनों पक्षों में सहमति हो गई है। जल्द ही वैकल्पिक स्थान पर मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें