फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सऊदी अरब में हुई मौत के बाद वापस लाया गया शव

Wed, 12 Nov 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के बसखारी के दौलतपुर निवासी पप्पू अंसारी की सऊदी अरब के अब्हा शहर में हुए सड़क हादसे में 22 अक्तूबर को मौत होने के बाद आठ नवंबर को वापस लाया गया, जहां गमगीन माहौल में नौ नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया। पप्पू अंसारी कई माह पूर्व नौकरी करने गया था। हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर भारत लाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

रिश्तेदार मास्टर अहमद ने मास्टर सरफराज हुसैन और काजी इमरान के माध्यम से आबिद हुसैन से संपर्क किया। परिजनों की अपील पर आबिद हुसैन ने 23 अक्तूबर को ही भारत के जेद्दा वाणिज्य दूतावास, रियाद दूतावास और विदेश मंत्रालय से सहायता की गुहार लगाई। उन्होंने 24 अक्तूबर को सऊदी अरब में मौजूद शब्बीर नामक व्यक्ति को अधिकृत करते हुए पाॅवर लेटर भेजा, ताकि पार्थिव शरीर की स्वदेश वापसी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। लगातार प्रयासों और भारतीय दूतावास के सहयोग से 8 नवंबर को बिना किसी खर्च के पप्पू अंसारी का पार्थिव शरीर भारत लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें