ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में आयोजित हुई दो दिवसीय तीसरी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में बीएम स्केटिंग अकादमी दिल्ली ने 154 अंक अर्जित कर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में जिले के करीब 250 खिलाड़ियों ने स्केटिंग रिंग में दौड़ लगाई।
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11 से 12 अप्रैल तक ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में इनलाइन, क्वांड, टॉय इनलाइन व एडजस्टेबल आदि स्पर्धाओं में बालक व बालिका वर्ग में अंडर-6 से अंडर-14 के खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि प्रतियोगिता में बीएम स्केटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।