फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टशनबाजी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीस पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के कस्बा पतला में बृहस्पतिवार रात टशनबाजी में दो पक्षो में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। संघर्ष में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 आरोपियों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा पतला निवासी संजय कुमार और रोहित कुमार पास पड़ोस में रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में काफी दिनों से टशनबाजी के कारण तनाव बना रहता है। बृहस्पतिवार रात संजय और रोहित में टशनबाजी में बहस होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया । कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष लाठी डंडें लेकर आमने सामने आ गए। दोनों तरफ खूब लाठी डंडे चले और पथराव हुआ।
बलवे के दौरान फायरिंग का भी आरोप है। इससे गांव में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस के सामने भी भिड़ गए। पुलिस ने बलवाइयों को लठियाकर वहां से खदेड़ा। संघर्ष में रोहित और वीरेंद्र घायल हो गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि उपनिरीक्षक वीरेश कुमार की ओर से रोहित, सुरेंद्र, राजकुमार, अंकित, संजय, मनोज, अमित और वीरेंद्र निवासी कस्बा पतला व 12 अज्ञात के खिलाफ बलवे समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें