नोएडा। सेक्टर-80 स्थित कबाड़ के ढेर में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। इससे आसपास के लोग परेशान हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-80 में कबाड़ के बड़े हिस्से में आग लग गई थी। आग तेजी से फैल रही थी। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। ब्यूरो