फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाड़ियों के शीशे काला कराना पड़ेगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन




- गर्मियों में गाड़ियों पर चढ़ाई जाती है काली फिल्म



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। गर्मी बढ़ते ही गाड़ी मालिकों को शीशे काले कराने का खुमार चढ़ने लगा है। धूप से बचने की ये हरकत महंगी पड़ सकती है। नियम का उल्लंघन करने पर उन्हें 10 हजार रुपये का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

वाहन के अंदर की दृश्यता कम होने पर ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई कर सकती है। गर्मी बढ़ने के साथ कार मॉडिफिकेशन सेंटर पर इस समय सबसे ज्यादा गाड़ियां शीशे काले कराने के लिए पहुंच रहीं हैं। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने बीते साल 18289 वाहनों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस काले शीशे चढ़े वाहन में अंदर आसानी से नहीं देख पाती। इसकी आड़ में अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है। अंदर बैठा व्यक्ति मदद मांगने का भी प्रयास करेगा तो उसे देख पाना संभव नहीं होता।
विज्ञापन


कोट

गाड़ी के शीशे काले मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। ये नियमों का उल्लंघन है। शहर में लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी ट्रैफिक पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें