आपत्ति करने पर गार्ड पर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश का आरोप
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नॉलेज पार्क के शारदा अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीज से दवाइयों के रुपये लेने का आरोप लगा है। मामले से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान करीब चार हजार रुपये की दवाइयां बाहर से मंगवाईं गईं। परिजनों का आरोप है कि जब आपत्ति जताई तो गार्ड ने उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की।
वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि 24 अप्रैल की शाम सड़क दुर्घटना के बाद हड्डी टूटने के संदेह पर मरीज को लाया गया था। उन्हें भर्ती कराने की सलाह दी गई, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज का लाभ केवल उन्हीं को मिलता है, जो अस्पताल में भर्ती होते हैं।