फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर काली स्याही लगाई

विज्ञापन
नोएडा के मामूरा में बोर्ड पर पोती गई कालिख। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। शरारती तत्वों ने सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में बुधवार रात ही लगे गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड पर कालिख पोत कर माहौल खराब करने की कोशिश की। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने इसे देखा तो फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची और बोर्ड से कालिख को हटा दिया। मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही, बिना अनुमति बोर्ड लगाने वालों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गली नंबर-7 के एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड पर तस्वीर के साथ गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखा हुआ है। रात को किसी शरारती तत्व ने मिहिर भोज के नाम व फोटो पर कालिख पोत दी। सुबह देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जानकारी मिलते ही पुलिस ने बोर्ड को साफ करा दिया। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मामले में कालिख पोतने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही, बिना अनुमति के बोर्ड लगाने वालों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें