फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नशा पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
घूंघट की आड़ में खुलेआम चल रहा नशे का काला कारोबार
विज्ञापन

- पुलिस के अभियान के बीच सरेआम गांजा बेचती मिलीं महिलाएं
- कैमरे में कैद होने पर बोलीं, बिरोंडी गांव निवासी नशे का सौदागर देता है गांजे की पुड़िया

ग्रेटर नोएडा। एजुकेशन हब में नशे का मकड़जाल गहरी जड़ें जमा चुका है। पुलिस के लगातार अभियान के बावजूद शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री जारी है।
आलम यह है कि कई सेक्टरों में महिलाएं घूंघट की आड़ में सड़कों पर गांजा बेच रही हैं। मंगलवार को अमर उजाला की पड़ताल में चौंकाने वाले नजारे देखने को मिले। नॉलेज पार्क के कुछ ठिकानों पर मिले संदिग्धों ने पहले तो जानकारी देने के नाम पर टालमटोल की। हालांकि जल्द ही उन्होंने दूसरे ठिकानों का पता बता दिया। बताये गए पते के अनुसार नवादा गांव और शनि मंदिर के बीच सड़क किनारे खड़ी महिलाओं से बातचीत की गईं। उन्होंने तुरंत गांजे की पुड़िया निकालकर दे दी। हालांकि कैमरे में कैद होने की जानकारी मिलते ही महिलाएं वीडियो डिलीट करने की अपील करने लगीं। इसके बाद उन्होंने जो जानकारी दी वो चौंकाने वाली थी। पेश है जेपी शर्मा की एक रिपोर्ट...


ग्रेटर नोएडा में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थान हैं। जहां देश-विदेश से भी युवा शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके ग्रेटर नोएडा की छवि ड्रग्स सेंटर के रूप में बदलती जा रही है। यहां ड्रग्स फैक्टरी से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद नशे के काले कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। अधिकारी बताते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण बड़े माफिया पर ठोस कार्रवाई नहीं होना है। अधिक मुनाफे के लालच में दूसरे जिले और राज्यों से से आए श्रमिक भी नशे के मकड़जाल में फंसकर फुटकर मादक पदार्थ की तस्करी करने लगते हैं। पुलिस पिछले कुछ दिनों से नशे के तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन




‘वीडियो डिलीट कर दो हमें तो बस कमीशन मिलता है’
डेल्टा-1 गोलचक्कर के पास नवादा गांव और शनि मंदिर के बीच मार्ग पर खड़ी महिलाएं गांजा बेच रहीं थीं। मोबाइल कैमरे से गांजा बेचने का वीडियो बनाने की जानकारी मिलते ही महिलाएं वीडियो डिलीट करने की अपील करने लगीं। कैमरा बंद होने की शर्त पर उन्होंने रैकेट के बारे थोड़ी जानकारी दी। मूल रूप से अलीगढ़ निवासी महिलाओं के पति ग्रेनो में मजदूरी करते हैं। बिरोंडी गांव निवासी नशे का बड़ा सौदागर उन्हें गांजे की पुड़िया बनाकर देता है। दो हजार का माल यानि सौ रुपये के हिसाब से 20 पुड़िया बेचने पर उन्हें चार सौ रुपये कमीशन मिलता है। अधिक पुड़िया लेने पर वे ढाई सौ रुपये की तीन पुड़िया बेच देती हैं।



पहचान बना चुका है गांजे का कोडवर्ड पुड़िया
नॉलेज पार्क के कुछ संदिग्ध ठिकानों पर पुड़िया कोडवर्ड से पहचान बना चुके गांजे के संबंध में पूछताछ की गई। यहां पुलिस के अभियान का असर दिखाई दिया। पुड़िया मांगने पर मजाकिया लहजे में कहा गया कि वह नॉलेज पार्क थाने में मिलेगा। उसके साथ खड़े दूसरे शख्स ने कहा, अब यहां नहीं मिलता। जबकि तीसरे ने तुगलपुर और डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास महिलाओं के बेचने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि अब छात्र वहीं से पुड़िया लाते हैं।
विज्ञापन







गोलचक्कर पार कर बदल लिया ठिकाना

पहले अक्सर डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास सक्रिय रहने वाली महिलाएं गांजा बेचती थीं। पुलिस के अभियान चलाने के बाद महिलाओं ने ठिकाना बदल लिया है। अब गोलचक्कर पार कर नवादा गांव के सामने शराब ठेके के करीब और शनि मंदिर के पास गांजा बेचती हैं।






शिक्षण संस्थान के पास से हाल में गिरफ्तार तस्कर



27 नवंबर 2023 - सेक्टर-126 पुलिस ने एमिटी विवि के चार छात्रों को गांजा संग किया गिरफ्तार।



21 नवंबर 2023 - बीटा-2 क्षेत्र से ई-कॉमर्स कंपनी की आड़ में तस्करी करने वाली छात्रा गिरफ्तार।



16 नवंबर 2023 - दनकौर पुलिस ने गलगोटिया विवि के पास से तस्कर जग्गी को किया गिरफ्तार।



17 नवंबर 2023 - दादरी पुलिस ने शिव नादर विवि के पास से गांजा तस्कर अफसर अली को किया गिरफ्तार।



17 नवंबर 2023 - दादरी पुलिस ने बैनेट विवि के पास से गांजा तस्कर वसीम को किया गिरफ्तार।



18 नवंबर 2023 - नॉलेज पार्क के कालेज के पास से तस्कर अमित गांजे संग गिरफ्तार।



18 सितंबर 2022 - नॉलेज पार्क क्षेत्र के कॉलेज के पास से 29 लाख की विदेशी ड्रग्स संग तीन छात्र गिरफ्तार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें