फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्रग्स तस्करी में पकड़े गए तीन छात्रों को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित= नोएडा की खबर का बॉक्स जोड़ा गया है
विज्ञापन


ड्रग्स तस्करी में पकड़े गए तीन छात्रों को परीक्षा के लिए मिली जमानत
- परीक्षा के बाद एक दिसंबर को कोर्ट के समक्ष करना होगा समर्पण
- अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के नौ आरोपियों की गिरफ्तारी का मामला, अन्य छह को जेल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-126 थाना पुलिस के हत्थे चढ़े नौ आरोपियों में शामिल तीन छात्रों सागर बजाज, आदित्य और अपूर्व सक्सेना को न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई है। न्यायालय ने कहा कि आरोपियों के पास से कम मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए हैं और उनकी परीक्षा भी होनी है। एक दिसंबर को तीनों आरोपियों फिर से कोर्ट के समक्ष समर्पण करना होगा। वहीं छह अन्य आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
सेक्टर-126 थाना पुलिस ने सोमवार को शैक्षिक संस्थानों में छात्रों को मादक पदार्थ बेचने के आरोप में नौ आरोपियों को मयूर गोलचक्कर के सामने से गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एमिटी के चार छात्र सागर, अपूर्व, आदित्य व दर्शन भी शामिल हैं। आरोपियों कब्जे से करीब तीस लाख की कीमत के मादक पदार्थ बरामद हुए थे। छात्रों की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी पढ़ाई की आड़ में शिक्षण संस्थानों में गांजे की आपूर्ति करते हैं। वहीं, छात्रों के वकील ने उनके पास से काफी कम मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने व उनकी परीक्षा का हवाला दिया। न्यायालय ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद तीन छात्रों की तीस हजार रुपये के निजी बांड पर अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। परीक्षा देने के बाद छात्र फिर से न्यायालय में पेश होंगे। इसके बाद उनकी जमानत पर फिर से फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार ड्रग्स तस्करों का नहीं मिला सुराग

- अफ्रीकी मूल के फरार तस्कर की है अहम भूमिका, ताइवान कनेक्शन की जांच जारी
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के फरार चार आरोपियों के बारे में पुलिस अब तक पता लगा नहीं पाई है। इनमें एमडीएमए की गोली सप्लाई कराने वाला अफ्रीकी मूल का आरोपी भी शामिल है। पुलिस की टीम इस हाईप्रोफाइल मामले के ताइवान कनेक्शन की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाई गई है। अफ्रीकी मूल के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के कुछ लोकेशन पर टीम दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि ताइवान के ओजी गांजे की खेती एसी कमरे में होती है। बताया जाता है कि विदेशी गांजे में नशे की तीव्रता अधिक होती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें