-
नोएडा/ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ कृष्णा करुणेश से मुलाकात की। इस दौरान सदस्यों ने सीईओ से क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत कराया।
जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि किसान और ग्रामीण समस्याओं को लेकर लंबे समय से प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इस पर सीईओ ने अधिकारियों और भाकियू पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।