माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों ने आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बदलाव नहीं किए जाने को सेक्टर के लिए सकारात्मक संदेश बताया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से रियल एस्टेट बाजार में स्थिरता बनेगी और निवेशकों का भी भरोसा बनने से विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थिर रेपो रेट से होम लोन भी किफायती बने रहेंगे। इससे मध्यम वर्ग अपना आशियाना खरीदने में सक्षम होगा।
भूटानी इंफ्रा के सीइओ आशीष भूटानी ने कहा कि रेपो रेट में बदलाव न होेेने से होम लोन की स्थिर ब्याज दरें निरंतर मांग को समर्थन देंगी और खरीदारी के प्रति भरोसा बढ़ाएंगी। यह बैंकों को भी बिना किसी झिझक के ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इससे पूरे रियल एस्टेट इकोसिस्टम में विश्वास मजबूत होगा। वहीं, मोर्स के सीईओ मोहित मित्तल के मुताबिक, ऐसे समय में जब मांग की गति और लागत संरचनाओं पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह फैसला महत्वपूर्ण है। होम लोन की स्थिर ब्याज दरें विशेष रूप से मिड और प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट में खरीदारों को खरीदारी के लिए मजबूती देगा।