अंबाला छावनी की प्रजापति धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्रजापति धर्मशाला में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। इसमें हरियाणा सहित आसपास के राज्यों से प्रजापति समाज के कई गणमान्य लोग पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश बीपीएचओ के अध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति रहे। प्रजापति सभा अंबाला के अध्यक्ष सतीश कुमार प्रजापति ने बताया कि यह संगठन प्रजापति गरीब परिवारों के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। जिन गरीब परिवारों के बच्चे 12 कक्षा के बाद नहीं पढ़ पाते हैं, तो उनको अच्छी डिग्री या कोर्स दिलवाने के लिए यह संगठन उन्हें हर तरह से मदद कर रहा है। इस दौरान दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष ने तीन नियुक्तियां कीं, इनमे अंबाला जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति, जिला महासचिव मुकेश कुमार प्रजापति और प्रदेश में मीडिया प्रभारी के तौर पर तिलक राज को नियुक्त किया।