फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित ट्वीट पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज
विज्ञापन

दादरी। विवादित ट्वीट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित पर दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने दो धर्म ग्रंथों के संबंध में विवादित ट्वीट किया था। हालांकि अन्नू पंडित ने अपना ट्विटर एकाउंट हैक होने का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, अयोध्या मामले में फैसला आने से पूर्व सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अपील की जा रही है कि ऐसी कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर न करें, जिससे किसी विवाद की आशंका हो। लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार थानों में शांति समिति की बैठक व सोशल मीडिया के माध्यम से भी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। वहीं, विशेष टीम सोशल मीडिया की गहनता से निगरानी कर रही है और विवादित पोस्ट सामने आने तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष के विवादित ट्वीट पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा ट्विटर एकाउंट हैक हुआ था। मैंने कोई विवादित ट्वीट नहीं किया है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और हर वर्ग व समुदाय के लोगों के साथ मेरा भाईचारा है।
- अन्नू पंडित, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें