फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का कूड़ा मुक्त दिल्ली अभियान फेल : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार का कूड़ा मुक्त दिल्ली अभियान पूरी तरह फेल साबित हुआ है। इस कारण अगस्त में पूरे होने वाले अभियान को बढ़ाकर दो अक्तूबर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्रिमंडल और सांसदों ने एक अगस्त को अभियान की शुरुआत तो बड़े शो और फोटो खिंचवा कर की थी लेकिन यह महज प्रचार तक सीमित रह गया।
विज्ञापन

भाजपा और एमसीडी ने दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने और लैंडफिल खत्म करने की बड़ी घोषणाएं की थीं लेकिन हकीकत इसके उलट है। एमसीडी में 62 हजार स्वीकृत पदों पर कर्मचारी कार्यरत होने के बावजूद गंदगी और कूड़े का अंबार बढ़ रहा है। दिल्ली सरकार, पीडब्ल्यूडी और डीडीए के पास भी हजारों सफाई कर्मचारी मौजूद हैं लेकिन राजधानी की हालत बदतर बनी हुई है। 15 साल एमसीडी में रहने के बावजूद भाजपा ने कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें