फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिहार में एनडीए की जीत पर झूमे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में महानगर कार्यालय स्थित बुद्धि विहार पर कार्यकर्ता जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए को जीत मिली है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।प्रचंड जीत की खुशी में नेता और कार्यकर्ता एक साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके।
इस दौरान जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार में कई जनसभाएं की थीं। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह प्रचंड जीत ईमानदारी और सत्य निष्ठा की जीत है । महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि बिहार में इस जीत ने साबित कर दिया कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्व समाज को साथ लेकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इसका फायदा यूपी में भी पार्टी को मिलेगा। इस दौरान नवदीप टंडन, विशाल त्यागी, हेमराज सैनी, राहुल शर्मा, सुनीता शर्मा, शशि किरण, अभिषेक चौबे, विशाल रस्तौगी, विपिन प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, मनमोहन सैनी, किशन लाल जाटव, दीक्षांत चौधरी अश्विनी शर्मा सौरभ सक्सैना हरिओम सैनी विशाल कुमार क्षेत्रीय मीडिया सहप्रभारी निमित जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने की आतिशबाजी
भाजपा विधि प्रकोष्ठ महानगर इकाई ने बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर जमकर खुशी मनाई। प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में ढोल बाजे, आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राजीव गुंबर एडवोकेट ने कहा कि बिहार चुनाव में लगातार एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व पर विश्वास है। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, विवेक कुमार निर्मल, शिवम रस्तोगी, प्रदीप कुमार, सोहेल हाशमी, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार अरोड़ा, श्याम शुक्ला आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। इधर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी एवं पंजाबी समाज के प्रदेश मंत्री राहुल सेठी ने भी बिहार की जीत पर जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें