फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा जेल जाने पर मुफ्त बिजली-पानी रोक देगी भाजपा : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, आप को वोट देने पर उनको जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को नई दिल्ली व पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके दोबारा जेल चले जाने पर भाजपा मुफ्त बिजली-पानी रोक देगी और सरकारी स्कूल-अस्पताल खराब कर देगी, लेकिन आप को वोट देने पर उन्हें जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस बार गठबंधन की सरकार आ रही है। इसमें सबसे बड़ा योगदान आप का होगा। सरकार बनते ही सबसे पहले हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि वे जेल भेजे जाने के कारणों व कसूर के बारे में सोच रहे है। दरअसल, उनका कसूर यह है कि उन्होंने स्कूल बना दिए, जनता के इलाज का इंतजाम कर दिया और लोगों के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली का इंतजाम किया, लेकिन जब वे तिहाड़ गए तो 15 दिन तक इंसुलिन नहीं दी गई। भाजपा वाले देश से आरक्षण खत्म करने, संविधान बदलने और चुनाव बंद कराने के लिए 400 सीटें मांग रही है। मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। जमानत के 20 दिनों में 24 घंटे काम करेंगे। पूरे देश में जाकर लोगों से झोली फैलाकर कहूंगा कि तानाशाही खत्म करो, नहीं तो ये तानाशाही देश को ले डूबेगी। भाजपा सांसदों ने पांच साल में कोई कार्य नहीं किया। वे लोगों के फोन भी नहीं उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें