फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। 14 सितंबर से जिले में भाजपा पार्टी जनसेवा कार्यक्रम चलाएगी। यह 20 सितंबर तक चलेगा। इसके अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी जयंती पर भी कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह जिले में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर के लिए वीरपाल कालियाका, नेत्र जांच शिविर के लिए डॉ. महेंद्र गर्ग और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य की देखरेख में आयोजित होगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती के मौके पर वेबिनार होगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए जिला संयोजक की जिम्मेदारी जसवंत गोयल और जाहिद रेहना को दी गई है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजकुमार गर्ग, मीडिया प्रभारी मनीष जैन, मार्केट कमेटी के पूर्व चैयरमैन बल्ला खटाना, जिला पार्षद जगन सिंह, नत्थूराम गुर्जर, ज्ञानचंद आर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें