फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलोई रेलवे फाटक पर हादसों के लिए भाजपा जिम्मेदार : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेताओं ने कहा- आरओबी बनाने की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आप ने नांगलोई के रेलवे फाटक पर हो रहे हादसों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। दो दिन पहले ट्रैक पार करते समय दो बच्चियों की मौत के बाद आप विधायक अनिल झा और पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि चार साल में यहां 38 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

अनिल झा ने बताया कि प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और मुख्य सचिव को वे 33 पत्र लिख चुके हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला है। महज 10-12 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी बन सकता है। इसके न बनने से लाखों लोगों की जान खतरे में है और अब तक कई परिवार उजड़ चुके हैं। वहीं, प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि इस साल राजधानी में 350 लोग रेलवे ट्रैक पार करते समय जान गंवा बैठे जबकि तीन साल में देशभर में 30 हजार मौतें हो चुकी हैं। रेलवे हर साल 1.14 लाख करोड़ रुपये सुरक्षा पर खर्च करने का दावा करता है तो फिर लोगों को सुरक्षा क्यों नहीं मिल रही। भाजपा सरकार एफओबी और तार फेंसिंग तक नहीं करवा पा रही जबकि यह इलाका आरपीएफ की ओर से हाई रिस्क जोन घोषित किया जा चुका है। आप ने पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने, जिम्मेदार अफसरों पर हत्या का मामला दर्ज करने और आरओबी-एफओबी का काम तत्काल शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें