फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी पर भाजपा नेता के भाई ने लगाया पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भाजपा नेता के भाई ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पर पीटने व जमीन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली फेज थ्री पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच जमीन विवाद का मामला है।
विज्ञापन

गढ़ी चौखंडी निवासी सत्यवीर यादव का आरोप है कि वह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के भाई हैं। वह स्कूटी से हिंडन पुश्ते के पास चारा लेने गए थे। उनके प्लॉट पर जितेंद्र यादव गनर व अन्य लोगों के साथ तीन गाड़ियों से वहां आ गए। इसके बाद सत्यवीर के साथ मारपीट की और गाली गलौज की गई। इस दौरान वह बेहोश हो गए। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दो पक्षों में जमीन का विवाद है। इसमें एक शख्स घायल हुआ है। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व एमएलसी ने कहा-2007 में खरीदी थी जमीन
जितेंद्र यादव का कहना है कि यह जमीन रामनिवास यादव के पिता ने वर्ष 2007 में हमें बेच दी थी। अब इस जमीन पर कोई तीसरा भी अपना हक जता रहा है। बृहस्पतिवार को जब पता चला कि जमीन पर मिट्टी डलवाने का काम हो रहा है तो उसे देखने गए थे। किसी तरह की मारपीट किसी से नहीं हुई है। दूसरे पक्ष का आरोप हर तरह से बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें