फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी : विधायक दीपक मंगला

विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक दीपक मंगला। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : विधायक
विज्ञापन

नूंह। भाजपा की ओर से नूंह विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों में आयोजित अखिल भारतीय दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक दीपक मंगला ने कहा कि भाजपा नेताओं की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। भाजपा में हर छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी सुनील यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया से जोड़े। नूंह से पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने सभी मुख्य अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप आर्य, भानीराम मंगला, युवा भाजपा नेता ताहिर हुसैन एडवोकेट, जसवंत गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें