फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने डाला बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - बिल पर पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट बढ़ाकर दिया झटका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा पर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की जगह महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया है। रविवार को उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने दिल्लीवासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब बिल पर पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) बढ़ाकर जनता को झटका दिया है।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने निजी बिजली कंपनियों को 13.33% से लेकर 19.22% तक पीपीएसी वसूलने की अनुमति दी है। बीएसईएस यमुना 13.33%, बीएसईएस राजधानी 13.54% और टाटा पावर 19.22% की दर से पीपीएसी लगाएगी। जब भाजपा को गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने की जानकारी थी, तो पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई। जब आप सत्ता में थी, तो भी जुलाई 2024 में 9 प्रतिशत, जून 2023 में 10 प्रतिशत और जुलाई 2022 में छह प्रतिशत पीपीएसी बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें