फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर भाजपा सरकार फैला ही झूठ : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप ने छठ पूजा और धार्मिक आयोजनों को लेकर भाजपा सरकार पर झूठ फैलाने और भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी हमेशा से यमुना किनारे छठ आयोजन की पक्षधर रही है लेकिन अतीत में उपराज्यपाल के अधीन दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और हाईकोर्ट ने इसकी अनुमति नहीं दी। अब भाजपा सरकार वही अनुमति देकर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार ने कई बार छठ पूजा के लिए यमुना किनारे स्थल देने की मांग की थी लेकिन उपराज्यपाल और अदालत के आदेशों के कारण अनुमति नहीं मिल सकी। इसी तरह, केजरीवाल ने दुर्गा पूजा और रामलीला का समय रात 12 बजे तक करने की मांग की थी लेकिन केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस ने अस्वीकार कर दिया। आज जब भाजपा की सरकार है तो समय बढ़ाकर 12 बजे तक कर दिया गया और इसका श्रेय भी भाजपा ले रही है। यमुना सफाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेता प्रवेश वर्मा यमुना में उठे झाग को जहर बताते थे। अब उनकी ही सरकार उसी झाग को खत्म करने के लिए रसायन का छिड़काव करने की योजना बना रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें