फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर टोल कर्मियों पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने लगाए बदसलूकी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन निकालने पर विवाद, उपाध्यक्ष ने थाने में तीन कर्मचारियों के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर मंगलवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। टोल से बिना टैक्स गाड़ी निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने टोल कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि टोल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी दी। इस मामले में भाजपा नेता ने जेवर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जेवर के गांव डुढ़ेरा निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह ग्रेटर नोएडा गए थे। ग्रेटर नोएडा में काम पूरा करने के बाद वह वापस जेवर लौट रहे थे। यहां पर जेवर टोल पर उनकी टोल कर्मियों से बहस हो गई। भाजपा नेता ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ जेवर थाने में नामजद शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें