फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र को भाजपा-आप ने बर्बाद किया : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को विधानसभा के मौजूदा सत्र को निरर्थक करार देते हुए कहा कि भाजपा और आप ने जनता से जुड़े मुद्दों की जगह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में समय बर्बाद कर दिया। यह करदाताओं के पैसे और सदन के समय का दुरुपयोग है।
विज्ञापन

जब राजधानी जलभराव, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और महंगाई जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है तो सत्ताधारी व विपक्ष जमीनी मुद्दों पर मौन हैं। महिलाओं को 2500 रुपये मासिक देने के वादे पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई जबकि भाजपा की रेखा सरकार ने भी जनता से किए अपने वादों से मुंह मोड़ लिया है। आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, अनुबंधित शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी जैसे हजारों संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किया था लेकिन अब वह इस पर चर्चा से बच रही है। आप रकार के कार्यकाल के दौरान सामने आईं कैग रिपोर्टों में भ्रष्टाचार के जो मामले उजागर हुए हैं उन पर भाजपा सरकार कार्रवाई से बच रही है। कथित शराब नीति घोटाला, स्कूल शिक्षा विधेयक-2025 और निर्माण श्रमिकों की संख्या में अनियमितताएं जैसे मामलों में भी गंभीर चुप्पी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें