नई दिल्ली। सुखदेव विहार में बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीडीए के नए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शुभारंभ किया। इसे साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी को लाभ होगा। यहां बैडमिंटन व टेनिस कोर्ट और क्रिकेट पिच सहित अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर डीडीए के उपाध्यक्ष एन सरवण कुमार ने पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। दक्षिण दिल्ली की भाजपा जिलाध्यक्ष माया बिष्ट, पार्षद राजपाल सिंह, योगिता सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो