फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : वायरस मिला तो 3 किमी के दायरे में खत्म किए जाएंगे पक्षी

विज्ञापन
सेंचुरी अपार्टमेंट में जांच करने पहुंची टीम।
विज्ञापन
बर्ड फ्लू : वायरस मिला तो 3 किमी के दायरे में खत्म किए जाएंगे पक्षी
विज्ञापन

नोएडा। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं आया है। यदि किसी पक्षी में वायरस पाया जाता है तो बीमारी से निपटने वाले प्रावधान के तहत तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले पक्षी खत्म किए जाएंगे। पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों ने सभी गंभीर स्थितियोें से निपटने के लिए पक्षियों से संबंधित कंटेजियस डिजीज एक्ट का अध्ययन शुरू कर दिया है।
जनपद में पक्षियाें के मरने या बेहोश होकर जमीन पर गिरने की लगातार शिकायतें वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को मिल रही हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी गौतमबुद्ध नगर में चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। कबूतर या कौआ मरने की जो शिकायतें मिल रही हैं, उनमें टीम मौके पर जाकर जांच कर रही है। यदि किसी पक्षी में वायरस पाया जाता है तो इसके लिए कंटेजियस डिजीज एक्ट में स्पष्ट प्रावधान हैं। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में वायरस मिलेगा, उस क्षेत्र में तीन किलोमीटर तक सारे पक्षी विभिन्न तरीकों से मार दिए जाएंगे। इनमें मुर्गा, कौआ, कबूतर आदि शामिल हैं। वहीं उन्होंने कहा कि लोग किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। संक्रमित पक्षी मिले तो इसकी सूचना वन विभाग या पशु चिकित्सा विभाग को दें। उससे दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंचुरी अपार्टमेंट में मृत मिला कबूतर
सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में शुक्रवार को एक कबूतर मृत मिला। यह देखकर लोग परेशान हो गए। इसकी शिकायत वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों से की गई। एक टीम मृत कबूतर को अपने साथ ले गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन ने बताया कि शुक्रवार सुबह कबूतर के बारे में जानकारी मिली। कुछ लोगोें ने उसकी फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बनाई। हालांकि सभी ने कबूतर से दूरी बनाकर रखी। सूचना देने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत कबूतर को साथ ले गई। जिला वन अधिकारी ने बताया कि टीम लगातार निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें