गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 'बिंग हार्ट फाउंडेशन' व यमुना खादर बस्ती के लगभग 500 छात्र छात्राओं ने ध्वजारोहण कर देश में एकता व भाईचारे के साथ आगे बढ़ाने की शपथ ली।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथि श्रीमति लता गुप्ता (महामंत्री महिला मोर्चा) दिल्ली प्रदेश भाजपा, नितिन त्यागी (डीसीपीसीआर सदस्य), गौरव तिवारी ( पुलिस पत्रिका), नितिन जैन (सेवा भारती), सोनू पंडित (भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष) त्रिलोकपुरी वेस्ट मंडल, लोकेस शर्मा (केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला), एवं “बिंग हार्ट फाउंडेशन” के संस्थापक आकाश कुमार, व उप संस्थापक शशांक समियार, समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।
'बिंग हार्ट फाउंडेशन' द्वारा यमुना खादर बस्ती के छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यमुना खादर बस्ती के लगभग 500 छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, हैंड सेनीटाइजर, व मास्क, मुफ्त में वितरण,किये गए ही “बिंग हार्ट फाउंडेशन” द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले बस्ती के छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गय।
'बिंग हार्ट फाउंडेशन' द्वारा बस्ती के छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य सामग्री के साथ-साथ बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए खेलकूद व मनोरंजन सामग्री दी गई। पिछले कुछ वर्षो में 'बिंग हार्ट फाउंडेशन' में दिल्ली एनसीआर में लोगो की मदद कर एक नई पहचान बनाई है।
बिंग हार्ट फाउंडेशन के संस्थापक अकाश कुमार ने बताया की यमुना खादर बस्ती के छात्र छात्राओं ने मुझे पहले भी काफी प्रेरित किया है साथ ही आज कार्यक्रम में भाग लेने वाले बस्ती के छात्र छात्राओं ने ये साबित कर दिया है की प्रतिभा किसी दान की मोहताज नहीं होती है।
आयोजित कार्यक्रम में कई सामाजिक संस्थाओं ने भी भाग लिय। जिसमे सम्मान फाउंडेशन, केशव माधव धर्म संस्कृति गौशाला, यमुना खादर पाठशाला, व पुलिस पत्रिका, इत्यादि संस्थाए मुख्यरूप में शामिल हुई।