फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से फिसली बाइक, प्राधिकरण के संविदाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की यूनिटेक हैबीटेट सेसाइटी के बाहर सर्विस रोड पर हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 130 मीटर सड़क की सर्विस रोड पर पड़ी निर्माण सामग्री की वजह से बाइक फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल को गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बिरोंडी गांव निवासी सन्नी सिंह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में संविदा पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। रविवार रात 10 बजे गांव लौटते समय सर्विस रोड पर रखी बजरी की वजह से उनकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद सन्नी का सिर पेड़ से जा टकराया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि सड़क पर जहां निर्माण सामग्री डाली गई थी, वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। उन्होंने निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने और की मांग की है। सोमवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें