फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार युवकों ने छात्रा को मारी टक्कर, घायल

Fri, 07 Nov 2025 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा देवी चौक पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। छात्रा के सिर में टांके आए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि एक युवती सुबह लगभग सुबह 8 बजे घर से दुकान पर दूध लेने जा रही थी। तभी योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की ओर से तेजी से आ रही बुलेट मोटर साइकिल ने उसे टक्कर मारी। टक्कर के बाद छात्रा बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। पीड़िता के पिता विरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी दसवीं की छात्रा है। उन्होंने युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से टक्कर मारने वालों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें